विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का वृक्षारोपण अभियान, 17 मंडलों में लगाए गए पौधे

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का वृक्षारोपण अभियान, 17 मंडलों में लगाए गए

दुर्ग, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे “बढ़ता भारत, बदलता भारत” अभियान के तहत दुर्ग जिले के सभी 17 मंडलों में व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया।

इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।कार्यक्रम के अंतर्गत कैबिनेट मंत्री Gajendra Yadav ने चंडी शीतला मंडल के आनंद सरोवर मार्ग बघेरा में, जिला भाजपा अध्यक्ष Surendra Kaushik ने शतरूपा शीतला मंदिर सिविल लाइन परिसर में, विधायक Lalit Chandrakar ने रिसाली मंडल के एचसीएल कॉलोनी क्षेत्र में तथा महापौर Alka Baghmar ने स्टील कॉलोनी में वृक्षारोपण किया। जिला महामंत्री दिलीप साहू और विनोद अरोरा सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी पौधे लगाए ।भाजपा

जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने अभियान के संचालन और समन्वय के लिए जिला स्तरीय टीम का गठन किया है। टीम की संयोजक सरिता मिश्रा होंगी, जबकि राजीव पाण्डेय, हिमांशु सिंह और डॉ. भारती साहू को सदस्य बनाया गया है। यह टीम अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों के समन्वय की जिम्मेदारी निभाएगी।इस अवसर पर सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित और हरा-भरा बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है।बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच वृक्षारोपण आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण देने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने लोगों से कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान कियाकार्यक्रम

में भाजपा के विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा नेताओं ने पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संकल्प दोहराया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?