दुर्ग में 34 हजार बल्क लीटर शराब नष्ट, 11 थानों के 294 मामलों में जब्त थी मदिरा

दुर्ग में 34 हजार बल्क लीटर शराब नष्ट, 11 थानों के 294 मामलों में जब्त थी मदिरा

दुर्ग। दुर्ग जिले में वर्ष 2011 से पूर्व दर्ज आबकारी मामलों में जब्त करीब 34 हजार बल्क लीटर अनुपयोगी शराब का विधिवत नष्टीकरण किया गया। न्यायालय और जिलाधीश के आदेशानुसार की गई इस कार्रवाई में कुल 294 प्रकरणों में जब्त 33,920.145 बल्क लीटर मदिरा नष्ट की गई।यह कार्रवाई जिले के 11 थानों में दर्ज पुराने आबकारी प्रकरणों से संबंधित थी। लंबे समय तक रखे जाने के कारण मदिरा मानव उपभोग के योग्य नहीं रह गई थी।

पर्यावरण विभाग से अनुमति प्राप्त करने के बाद थाना सुपेला के अंतर्गत निर्धारित स्थल पर मदिरा नष्टीकरण टीम की उपस्थिति में नियमानुसार कार्रवाई की गई।इस दौरान आबकारी विभाग की एडीओ सुप्रिया शर्मा, एसडीएम भिलाई नगर, नगर पुलिस अधीक्षक निशान पाठक और एसडीएम उत्तम सिंह सहित पुलिस, आबकारी एवं राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री की सूचना देने की अपील की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?