छत्तीसगढ़ में ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, सरकार और महासंगठन के बीच वार्ता बेनतीजा

छत्तीसगढ़ में ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, सरकार और महासंगठन के बीच वार्ता बेनतीजा

स्टीयरिंग छोड़ो आंदोलन से परिवहन व्यवस्था पर असर, ड्राइवर महासंगठन ने किया आर-पार की लड़ाई का ऐलान; मांगें पूरी नहीं होने पर चक्काजाम की चेतावनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल लगातार जारी है। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सड़क पर उतरे ड्राइवरों और परिवहन विभाग के बीच अब तक सहमति नहीं बन पाई है। परिवहन विभाग के अधिकारियों और ड्राइवर महासंगठन के प्रतिनिधियों के बीच हुई बैठक भी बेनतीजा रही। बैठक में कोई ठोस समाधान नहीं निकलने के बाद ड्राइवरों ने अपना आंदोलन जारी रखने का फैसला किया है।

ड्राइवर महासंगठन के आह्वान पर प्रदेशभर में चल रहे ‘स्टीयरिंग छोड़ो आंदोलन’ के चलते परिवहन व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। ड्राइवरों के काम बंद करने से मालवाहक वाहनों और अन्य परिवहन सेवाओं पर दबाव बढ़ने की आशंका है। यदि हड़ताल लंबी खिंचती है तो इसका असर आम लोगों के साथ-साथ व्यापार और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर भी पड़ सकता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?