शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला केसलीगोडान में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस, खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया उत्साह
बाल दिवस के अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला केसलीगोडान में हर्षोल्लास के साथ बाल दिवस मनाया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेल एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।आयोजन के दौरान सभी बच्चों को चॉकलेट, समोसा एवं पेन भेंटकर बाल दिवस की खुशियां साझा की गईं।
वहीं, विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि अंतूराम पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलकूद एवं मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना रहा। बच्चों की खिलखिलाती मुस्कान और उत्साह ने आयोजन को यादगार बना दिया।
