ABVP रायपुर महानगर की नई कार्यकारिणी घोषित, डॉ. अनुज शुक्ल बने अध्यक्ष और सुजल गुप्ता को महानगर मंत्री की जिम्मेदारी

रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) रायपुर महानगर की सत्र 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा 17 नवंबर को स्वदेशी जागरण मंच, रायपुर के कार्यालय में आयोजित गरिमामय समारोह में की गई। कार्यक्रम में मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री चेतस सुखाड़िया विशेष रूप से उपस्थित रहे।घोषणा के अनुसार एनआईटी रायपुर के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अनुज शुक्ल को महानगर अध्यक्ष तथा कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के विद्यार्थी एवं छात्र नेता सुजल गुप्ता को महानगर मंत्री का दायित्व सौंपा गया है।

इसके अलावा महानगर सह-मंत्री के रूप में सुनय बंगाले, भागीरथी साहू, दिव्या वर्मा और निखिल नेताम की जिम्मेदारी तय की गई। नवीन कार्यकारिणी में कुल 33 सदस्यों को शामिल किया गया है।नवनिर्वाचित महानगर अध्यक्ष डॉ. अनुज शुक्ल ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षणिक परिसरों में सकारात्मक वातावरण तैयार करना, केयर-रिलेटेड कार्यक्रमों को बढ़ावा देना और संस्कार आधारित गतिविधियों का आयोजन उनकी प्राथमिकता रहेगी।वहीं महानगर मंत्री सुजल गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्र समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास करेगी और तार्किक निष्कर्ष तक संघर्ष जारी रखेगी।
उन्होंने परिसरों में छात्र हितों की रक्षा, लोकतांत्रिक अधिकारों की बहाली तथा प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव की मांग को प्रमुखता से उठाने की बात कही।नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही रायपुर महानगर में विद्यार्थी परिषद ने आगामी सत्र के लिए संगठनात्मक गतिविधियों और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर सक्रियता बढ़ाने की तैयारी की है।
