भाजपा जिला पदाधिकारियों की संगठनात्मक समीक्षा बैठक संपन्न
संगठनात्मक कार्यों में और अधिक तीव्रता एवं पैनापन लाने की आवश्यकता – सुरेंद्र कौशिक
दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी जिला दुर्ग के पदाधिकारियों की मासिक संगठनात्मक समीक्षा बैठक जिला भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिला महामंत्री दिलीप साहू, विनोद अरोरा सहित जिला पदाधिकारी एवं मंडल प्रभारी उपस्थित रहे।बैठक में मंडलों की संगठनात्मक गतिविधियों, सदस्यता विस्तार अभियान, बूथ सशक्तिकरण तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।
मंडल प्रभारियों से उनके क्षेत्रों में चल रहे संगठनात्मक कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है, जिसकी शक्ति कार्यकर्ताओं की सक्रियता, अनुशासन और जनसंपर्क में निहित है। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रत्येक कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करते हुए उनमें और अधिक तीव्रता एवं पैनापन लाने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।
भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाएं तथा जनता के साथ सतत संवाद बनाए रखें।बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने पर विशेष जोर दिया गया। अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती और निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए समन्वय के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, मनोज सोनी, सरिता मिश्रा, हर्षा चंद्राकर, अशोक राठी, राजीव पांडेय, मंत्री गिरेश साहू, शैलेंद्र शैंडे, नवीन पवार, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश सेन, सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, प्रवक्ता नीतेश साहू, अरुण सिंह, रजा खोखर, रितेश शर्मा, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सह मीडिया प्रभारी संजय सेंगर, सोशल मीडिया संयोजक रजनीश श्रीवास्तव, आईटी सेल संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत, सह संयोजक उमेश गिरी, जूही चंद्राकर, संवाद प्रमुख राजेश सिंह राजपूत, विक्रम सिंह ठाकुर, सूचना प्रमुख संजय शुक्ला, प्रीति राजपूत, लेखिका आढ़तिया, मंडल प्रभारी दिनेश देवांगन, विनायक नातू, दिव्या कलिहारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष तेखन सिन्हा, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष खेमलाल देशलहरे, जिला महामंत्री अनिकेत यादव, ममता राव एवं डॉ. भारती साहू सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
