स्वच्छता पखवाड़े में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, महिलाओं ने सजाई रंगोलियां
रिसाली, 22 सितम्बर। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत नगर पालिक निगम रिसाली ने इंटर स्कूल प्रतियोगिता का आयोजन किया। मैत्री विद्या निकेतन, रिसाली में आयोजित कार्यक्रम में निबंध लेखन, चित्रकला और स्लोगन प्रतियोगिता में 50 से अधिक बच्चों ने भाग लिया, वहीं महिलाओं ने रंगोली प्रतियोगिता में अपनी कला का प्रदर्शन किया।
निगम आयुक्त मोनिका वर्मा के मार्गदर्शन में हुए इस आयोजन में शासकीय विद्यालय नेवई, स्टेशन मरोदा, टंकी मरोदा, आत्मानंद हिन्दी व अंग्रेजी स्कूलों के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने स्वच्छता पर अपने विचार स्लोगन के माध्यम से प्रस्तुत किए और चित्रकला में रंगों से स्वच्छ भारत का संदेश उकेरा। निर्धारित 60 मिनट में बच्चों ने एक से बढ़कर एक आकर्षक कृतियां प्रस्तुत कीं।प्रदर्शनी और मूल्यांकनप्रतियोगिता के बाद विद्यालय परिसर में बच्चों की कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई गई। निर्णायक मंडल में डॉ. डी.पी. देशमुख, रजनी रजक, एस. सजीव, आइरा आनंद, अरूणा धृतलहरे और विजय कश्यप शामिल रहे।
उन्होंने बच्चों की कृतियों और महिलाओं की रंगोलियों का अवलोकन किया।पुरस्कार विजेतास्लोगन प्रतियोगिता (हिन्दी माध्यम) में प्रथम स्थान शालिनी टंडन, द्वितीय शिखा साहू (मरोदा टैंक), तृतीय अशमीत कौर (सेजस रिसाली) ने प्राप्त किया। अंग्रेजी माध्यम में प्रथम नीलीमा, द्वितीय कुनाल रात्रे और तृतीय तुशाल साहू रहे। चित्रकला में अविहाश प्रथम, हर्षिता यादव द्वितीय और चेतन कुमार तृतीय रहे।रंगोली प्रतियोगिता में सुरेखा साहू (नेवई भाठा) ने प्रथम, तोमेश्वरी ठाकुर (तालपुरी बी ब्लॉक) ने द्वितीय और किरण गौतम (एचएससीएल कॉलोनी) ने तृतीय स्थान पाया। मैराथन में पुरुष वर्ग से योगेश कुमार, विश्वजीत शर्मा और गौरव तांडी ने तथा महिला वर्ग से सरिता देवांगन, सारिका मेश्राम और तरसेम कौर ने स्थान प्राप्त किया। बच्चों की श्रेणी में वीर कुमार, द्वार्वश यादव और मानिक कुमार विजेता बने।
नगर निगम द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता न सिर्फ बच्चों में रचनात्मकता और प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने वाली रही, बल्कि स्वच्छता के संदेश को समाज में व्यापक रूप से फैलाने का भी माध्यम बनी।