दुर्ग पुलिस की जुआ-सट्टा के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग पुलिस की जुआ-सट्टा के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपी गिरफ्तार

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ – करीब 2 लाख रुपये व 15 मोबाइल जब्त

दुर्ग, 04 दिसम्बर 2025जुआ-सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दुर्ग पुलिस ने सिटी कोतवाली, पुलगांव और धमधा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीमों ने तीन अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर लगभग 2 लाख रुपये नकद और 15 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। सभी मामलों में आरोपियों के विरुद्ध धारा 7, छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

सिटी कोतवाली: तांदुला जलाशय के पास ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का भंडाफोड़ दिनांक 03 दिसम्बर को मुखबिर से सूचना मिली कि तांदुला जलाशय के समीप राजेन्द्र पार्क के सामने एक व्यक्ति भारत–दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट मैच में ऑनलाइन सट्टा खिला रहा है। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी दिनेश बंजारे (31 वर्ष) को पकड़ा। पूछताछ में दिनेश ने बताया कि वह आरोपी अंकित मेड़े से प्राप्त MYbet777.co आईडी के माध्यम से मैच में हार-जीत का दांव ले रहा था तथा इसके बदले उसे तीन प्रतिशत कमीशन मिलता था।

वहीं दिनेश द्वारा आकाश नंदनवार को दो प्रतिशत कमीशन दिए जाने की बात भी स्वीकार की।

जप्ती –2 मोबाइल फोन₹1,00,000 नकदआकाश नंदनवार से 1 मोबाइल व ₹50,000 नकद

पुलगांव: चौक क्षेत्र से युवक गिरफ्तारपुलगांव पुलिस को मिली सूचना पर चौक क्षेत्र में रेड कर टीमन बंजारे (26 वर्ष) को ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खेलाते हुए पकड़ा गया। टीमन ने बताया कि उसने अपने दोस्त पवन तांबूले से आईडी-पासवर्ड लेकर सट्टा संचालन किया।

जप्ती –2 मोबाइल फोन (Vivo व Samsung)

धमधा: मंगल भवन के पास 9 आरोपी पकड़े गए धमधा बाजार पारा स्थित मंगल भवन के पास मोबाइल के माध्यम से क्रिकेट/कल्याण/राजधानी नाइट का सट्टा चलने की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर 9 आरोपियों को पकड़ा। मोबाइल फोन की जांच में ऑनलाइन सट्टा पर्ची लिखने के स्पष्ट साक्ष्य मिले।

जप्ती –10 मोबाइल फोन₹31,200 नकद—गिरफ्तार आरोपी

1. दिनेश बंजारे (31) दुर्ग

2. आकाश नंदनवार (25) सिकोला भाटा दुर्ग

3. टीमन बंजारे (26) पुलगांव

4. पवन तांबूले, पुलगांव

5. शशांक शर्मा (24) धमधा

6. तुकाराम (45) धमधा

7. राकेश सिंह (32) धमधा

8. धर्मराज वर्मा (29) धमधा

9. देवचरण साहू (25) धमधा

10. संजय कर (32) धमधा

11. थान सिंह यादव (37) धमधा

12. शेखर साहू (28) धमधा

दुर्ग पुलिस ने बताया कि जिले में जुआ एवं ऑनलाइन सट्टा गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और आगे भी ऐसी कार्रवाइयाँ लगातार जारी रहेंगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?