नंदिनी नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 69 पौवा अवैध शराब जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

नंदिनी नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 69 पौवा अवैध शराब जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग, 12 जुलाई। दुर्ग पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना नंदिनी नगर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 69 पौवा देशी मसाला शराब तथा परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत ₹6,900 बताई गई है।पुलिस के अनुसार पहली कार्रवाई ग्राम सेमरिया स्थित पारधी डेरा के पास की गई, जहां संतोष पारधी (49) अवैध रूप से शराब बेचते हुए पकड़ा गया। उसके कब्जे से 30 पौवा देशी मसाला शराब बरामद हुई।

वहीं दूसरी कार्रवाई में मोटरसाइकिल क्रमांक CG-07-CT-3276 से शराब ले जा रहे हरिश बघेल (42) और नीरज बेहरा (26) को गिरफ्तार किया गया। दोनों के पास से 39 पौवा देशी मसाला शराब और मोटरसाइकिल जब्त की गई।दोनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।दुर्ग पुलिस ने कहा है कि जिले में अवैध शराब और अन्य मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस या नशा मुक्ति हेल्पलाइन 1933 पर दें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?