छत्तीसगढ़ की स्वाति आनंद को गणतंत्र दिवस पर राज्य स्तरीय सम्मान

छत्तीसगढ़ की स्वाति आनंद को गणतंत्र दिवस पर राज्य स्तरीय सम्मान

बिलासपुर।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पदस्थ भौतिक विज्ञान की व्याख्याता स्वाति आनंद को उनकी विशिष्ट शैक्षणिक एवं शोध उपलब्धियों के लिए गणतंत्र दिवस के अवसर पर भोपाल में आयोजित “लोकरंग” राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित किया गया। 26 जनवरी को आयोजित लोकरंग उत्सव के दौरान राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री द्वारा स्वाति आनंद को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उन्हें आदिवासी एवं घुमंतू समुदायों पर किए गए गहन और ऐतिहासिक शोध कार्य के लिए दिया गया।स्वाति आनंद ने आदिवासी लोककला एवं बोली विकास अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद, भोपाल तथा सेल संस्था, लखनऊ के मार्गदर्शन में बिलासपुर एवं गौरेला-पेंड्रा क्षेत्र के घुमंतू नट समुदाय पर महत्वपूर्ण शोध कार्य किया है।यह शोध कार्य जनजातीय बोली विकास अकादमी के निदेशक डॉ. धर्मेंद्र पारे एवं सेल संस्था लखनऊ की संस्थापक डॉ. कविता रस्तोगी के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया, जिसके लिए उन्हें प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया।स्वाति आनंद की इस उपलब्धि से न केवल बिलासपुर बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का नाम गौरवान्वित हुआ है।

शैक्षणिक जगत और सांस्कृतिक क्षेत्र में उनके योगदान की व्यापक सराहना की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?