जशपुर जिले में विद्यालयीन शिक्षक संघ का संगठन विस्तार, नई टीम को प्रदेश अध्यक्ष धरमदास बंजारे ने दी शुभकामनाएं छत्तीसगढ़ प्रदेश विद्यालयीन शिक्षक संघ द्वारा जिला जशपुर एवं ब्लॉक स्तर पर संगठन का विस्तार किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष धरम दास बंजारे, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद प्रेमी तथा प्रदेश सचिव अरविंद कुमार बंजारे के हस्ताक्षर से जारी आदेश में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

प्रदेश संगठन द्वारा डॉ. मिथलेश पाठक को जिला संयोजक एवं मुकेश कुमार को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ज्योति चापलिय, बंगला रात्रे, मनोज टोप्पो एवं अनुपमा कुँवर को जिला कार्यकारी सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मनीष जाटवर को कोषाध्यक्ष, देवकी प्रधान को ब्लॉक अध्यक्ष जशपुर, विजय कुमार पैंकरा को सचिव, विजय लक्ष्मी भारद्वाज को ब्लॉक उपाध्यक्ष, तथा उषा कुर्रे को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

इसी तरह साधना भारती को अध्यक्ष कांसाबेल, परदेशी राम निषाद को मनोर ब्लॉक अध्यक्ष, एवं साधना भारती को ब्लॉक अध्यक्ष बगीचा का दायित्व सौंपा गया है।

प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों ने सभी नव नियुक्त सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के उद्देश्यों के प्रति निष्ठा एवं एकजुटता से कार्य करने का आह्वान किया।



