डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर भाजपा ने किया नमन, राष्ट्र एकता के विचारों को किया याद

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर भाजपा ने किया नमन, राष्ट्र एकता के विचारों को किया याद

दुर्ग। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने की। इस दौरान डॉ. मुखर्जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उनके राष्ट्रसेवा, त्याग और राष्ट्रीय एकता के योगदान को याद किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव, विधायक ललित चंद्राकर, महापौर अलका बाघमार, छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य माया बेलचंदन सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र प्रथम की भावना का प्रतीक रहा। उन्होंने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अलग संविधान, अलग झंडे और अलग प्रधान की व्यवस्था का डॉ. मुखर्जी ने दृढ़ता से विरोध किया और “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” का उद्घोष किया। मंत्री ने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है, जिसके स्वप्नदृष्टा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी थे।जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि डॉ. मुखर्जी “एक निशान, एक विधान” के प्रणेता थे और उन्होंने कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक भारत-श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना की थी।

उन्होंने कहा कि स्मरण पखवाड़ा के तहत आयोजित कार्यक्रमों का उद्देश्य नई पीढ़ी को डॉ. मुखर्जी के संघर्ष, त्याग और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान से परिचित कराना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।विधायक ललित चंद्राकर ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी महान राष्ट्रवादी चिंतक, शिक्षाविद और प्रखर जननेता थे।

उनका बलिदान देश की एकता और अखंडता के प्रति उनकी अटूट निष्ठा का प्रतीक है तथा उनके विचार आज भी राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणा प्रदान करते हैं।महापौर अलका बाघमार एवं तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र साहू ने भी डॉ. मुखर्जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम का संचालन भाजपा प्रवक्ता एवं कार्यक्रम टोली सदस्य रजा खोखर ने किया, जबकि आभार जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम जिला संयोजिका हर्षा चंद्राकर ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य माया बेलचंदन, जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, अशोक राठी, गायत्री वर्मा, गिरेश साहू, नीलेश अग्रवाल, सैयद आसिफ अली, राहुल पंडित, अरुण सिंह, राजा महोबिया, कुमुद बघेल, कंचन सिंह, रजनीश श्रीवास्तव, अविनाश राजपूत, जितेंद्र सिंह राजपूत, उमेश गिरी गोस्वामी, राजेश सिंह राजपूत, संजय शुक्ला, प्रीति राजपूत, अजय तिवारी, कमलेश फेकर, कौशल साहू, बंटी चौहान, मुकेश बेलचंदन, तृप्ति चंद्राकर, तेखन सिन्हा, हिमांशु सिंह, अनिकेत यादव, डॉ. भारती साहू, विनोद चंद्राकर, भूपेंद्र साहू, गौरव शर्मा, आराधना पांडेय सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?