ऑरेंज अलर्ट के बीच उफान पर शिवनाथ नदी, महमरा एनीकट 4 फीट डूबा; SDRF 24 घंटे हाई अलर्ट पर

ऑरेंज अलर्ट के बीच उफान पर शिवनाथ नदी, महमरा एनीकट 4 फीट डूबा; SDRF 24 घंटे हाई अलर्ट पर

दुर्ग /छत्तीसगढ़ में मानसून के सक्रिय होने के बाद दुर्ग जिले में पिछले 48 घंटे से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है, जबकि शिवनाथ नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने आगामी पांच दिनों तक भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है।

लगातार बारिश के कारण महमरा एनीकट पर पानी एनीकट के स्तर से लगभग चार फीट ऊपर बह रहा है। वहीं गुरुद्वारा के पास स्थित पुराने पुल पर पानी खतरे के निशान से करीब पांच फीट नीचे पहुंच चुका है, जिससे प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। नदी किनारे बसे गांवों में मुनादी कराकर लोगों को सुरक्षित रहने और नदी के पास नहीं जाने की सलाह दी जा रही है। साथ ही नदी किनारे संचालित ईंट भट्टों के संचालकों को मजदूरों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।

संभावित बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम को 24 घंटे हाई अलर्ट पर तैनात किया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?