कबीर जयंती पर 29 जून को नगर निगम क्षेत्र की सभी मांस दुकानें एवं पशु वध गृह रहेंगे बंद,उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

-कबीर जयंती पर 29 जून को नगर निगम क्षेत्र की सभी मांस दुकानें एवं पशु वध गृह रहेंगे बंद,उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

दुर्ग /नगर पालिक निगम/ राज्य शासन के स्थानीय शासन विभाग के परिपत्र क्रमांक 906/69/मं./18-3/90 दिनांक 18 मई 1990 के प्रावधानों के अनुसार कबीर जयंती के अवसर पर सोमवार, 29 जून 2026 को नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र के अंतर्गत संचालित सभी पशु वध गृह,मांस विक्रय की दुकानों को पूर्णतः बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।

नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासन के निर्देशों के अनुरूप उक्त दिवस पर किसी भी प्रकार का पशु वध अथवा मांस विक्रय की अनुमति नहीं होगी। सभी संबंधित संचालकों से अपील की गई है कि वे आदेश का पालन करते हुए अपनी दुकानें एवं प्रतिष्ठान बंद रखें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।नगर निगम ने बताया कि आदेश के पालन की निगरानी के लिए संबंधित अधिकारियों की टीम क्षेत्र में निरीक्षण करेगी।

यदि कोई संचालक आदेश का उल्लंघन करते हुए पशु वध या मांस विक्रय करते पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध प्रचलित नियमों के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?