तेज आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, कई स्थानों पर पेड़ और स्वागत द्वार गिरे, जनहानि टली

तेज आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, कई स्थानों पर पेड़ और स्वागत द्वार गिरे, जनहानि टली

सूरजपुर। जिले में आए तेज आंधी-तूफान ने अचानक तबाही मचा दी, जिससे कई स्थानों पर पेड़ और स्वागत द्वार गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। हालांकि गनीमत रही कि इस दौरान किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रतापपुर-बनारस मार्ग पर तेज हवा के कारण कई पेड़ सड़क पर गिर गए, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। वहीं भटगांव स्थित एसईसीएल क्षेत्र में स्वागत द्वार तेज आंधी की चपेट में आकर धराशायी हो गया।

इस दौरान एक बाइक सवार पेड़ गिरने से उसकी चपेट में आ गया, लेकिन वह बाल-बाल बच गया और उसे गंभीर चोट नहीं आई।आंधी-तूफान के कारण सड़क मार्ग घंटों तक बाधित रहा। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग से पेड़ों और मलबे को हटाकर यातायात को पुनः बहाल किया गया।

प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?