भाजपा के 46वें स्थापना दिवस पर स्लम बस्ती में उत्साह, घर-घर फहराया कमल ध्वज

भाजपा के 46वें स्थापना दिवस पर स्लम बस्ती में उत्साह, घर-घर फहराया कमल ध्वज

भाजपा के 46वें स्थापना दिवस के मौके पर दुर्ग में सेवा और समर्पण का संदेश देते हुए झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा खास आयोजन किया गया…

शहीद चौक स्थित स्लम बस्ती में हुए इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और घर-घर कमल ध्वज लगाकर पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई…

दुर्ग:भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस पर वार्ड क्रमांक 25, शहीद चौक स्थित स्लम क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, महापौर अलका बाघमार और झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के सह संयोजक दिनेश देवांगन प्रमुख रूप से शामिल हुए…

नेताओं ने श्रमिक बस्ती के लोगों से संवाद कर पार्टी की विचारधारा और विकास यात्रा की जानकारी दी…

:कार्यक्रम से पहले बस्ती की महिलाओं ने अपने-अपने घरों में भाजपा का ध्वज लगाकर पार्टी की विचारधारा के प्रति अपनी आस्था और समर्थन व्यक्त किया…इस दौरान जिला संयोजक दिनेश मिश्रा ने स्वागत भाषण दिया, जबकि संचालन दीपक सिन्हा ने किया

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि भाजपा का स्थापना दिवस कार्यकर्ताओं के लिए सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है…वहीं महापौर अलका बाघमार ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से गरीब और श्रमिक वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है…दिनेश देवांगन ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है…

कार्यक्रम में महिलाओं ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं से उनके जीवन में सुधार आया है…इस अवसर पर गायत्री वर्मा, तृप्ति चंद्राकर, तेखन सिन्हा, शशि साहू, ललिता ठाकुर, सावित्री दमाहे, रंजीता पाटिल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे…आउट्रो:भाजपा के स्थापना दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि पार्टी जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़कर अपनी विचारधारा को आगे बढ़ा रही है

और आगामी समय में ऐसे आयोजन और तेज होने के संकेत भी मिल रहे हैं…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?