नए दायित्व, नई ऊर्जा: अभाविप की बैकुंठपुर नगर कार्यकारिणी घोषित, आयुषी साहू बनीं नगर मंत्री
बैकुंठपुर, 03 जुलाई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की नगर इकाई बैकुंठपुर की सत्र 2026-27 की नई नगर कार्यकारिणी की घोषणा जिला संयोजक बलबीर पुषाम ने की। इस दौरान संगठन विस्तार, विद्यार्थी हितों और आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। नई कार्यकारिणी में युवा नेतृत्व के साथ नारी शक्ति को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देकर संगठन ने समावेशी नेतृत्व का संदेश दिया।नई कार्यकारिणी में आयुषी साहू को नगर मंत्री नियुक्त किया गया है।
वहीं आकांक्षा सिंह, विजय राजवाड़े, सिद्धार्थ साहू एवं लोकनाथ सिंह को नगर सहमंत्री बनाया गया।अन्य दायित्वों में आरती सिंह को नगर SFS प्रमुख, पवन चक्रधारी को नगर SFD प्रमुख, अर्चना विश्वकर्मा को नगर RKM प्रमुख, सतेन्द्र सिंह को नगर NSS प्रमुख, अनूप कजूर को नगर सोशल मीडिया प्रमुख, तामेश्वर को नगर महाविद्यालय प्रमुख, अमृता सिंह को नगर विद्यालय प्रमुख, सुशील गुप्ता को नगर कार्यालय मंत्री तथा ग्रेसी सिंह को नगर तकनीकी शिक्षक प्रमुख का दायित्व सौंपा गया।
वहीं रवि कुमार, काजल एवं अंजलि को नगर कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।इस अवसर पर जिला संयोजक बलबीर पुषाम ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अभाविप विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो छात्रहित, समाजहित और राष्ट्रहित के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने सदस्यता अभियान को गति देने, विद्यालय-महाविद्यालय परिसरों में सक्रिय भूमिका निभाने और विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में विभाग संयोजक प्रदीप यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशाल यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संगीता सिंह, जिला विद्यार्थी विस्तार प्रमुख अशोक यादव सहित नगर एवं जिला इकाई के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, विद्यार्थी हितों की रक्षा तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
