मौत से जंग लड़ रहे युवक के लिए देवदूत बने विधायक,आदिवासी युवक को पहुंचाया अस्पताल

मौत से जंग लड़ रहे युवक के लिए देवदूत बने विधायक, खुद पहुंचाया अस्पताल

अंबागढ़ चौकी/ मानपुर। मानपुर क्षेत्र के नवाटोला (खैरकट्टा) में मानवता की मिसाल देखने को मिली, जब एक आदिवासी युवक की जिंदगी बचाने के लिए विधायक इंद्रशाह मंडावी खुद मैदान में उतर आए। 37 वर्षीय कृष्णा मंडावी बीते कई महीनों से बीपी और शुगर जैसी गंभीर बीमारियों से जूझते हुए बिस्तर पर जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा था। आर्थिक तंगी और स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में वह इलाज तक नहीं करा पा रहा था।

जैसे ही मामले की जानकारी विधायक को मिली, वे बिना देर किए सीधे गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और तत्काल स्वास्थ्य विभाग को मौके पर बुलवाया। एम्बुलेंस के पहुंचने तक विधायक खुद मौके पर डटे रहे और मरीज को स्ट्रेचर से एम्बुलेंस तक पहुंचाने में भी सहयोग किया।इसके बाद कृष्णा मंडावी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। विधायक ने न सिर्फ इलाज के लिए आवश्यक निर्देश दिए, बल्कि परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की।इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम और स्थानीय युवाओं ने भी सराहनीय सहयोग किया।

विधायक के इस मानवीय प्रयास की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?