राजा भोज मंगल भवन में उमड़ा समाज, “एक दीपक मां वाग्देवी के नाम” कार्यक्रम संपन्न

भिलाई-दुर्ग में “एक दीपक मां वाग्देवी के नाम” उत्सव आयोजितभोजशाला प्रकरण में हाईकोर्ट के फैसले का किया स्वागत, दीपोत्सव और आतिशबाजी के साथ मनाई खुशीभिलाई। द्वारा भोजशाला प्रकरण में माननीय उच्च न्यायालय मध्यप्रदेश की इंदौर खंडपीठ द्वारा 15 मई 2026 को दिए गए फैसले का स्वागत करते हुए “एक दीपक मां वाग्देवी के नाम” उत्सव का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 17 मई 2026, रविवार को राजा भोज मंगल भवन नेहरू नगर भिलाई में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में मां वाग्देवी एवं सम्राट राजा भोज की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा व्यक्त की गई।

आयोजन में वरिष्ठ संरक्षक डॉ. वाय.आर. कटरे, के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदलाल चौधरी, संरक्षक श्री गोविंदलाल राहंगडाले, श्री हरिकृष्ण बिसेन, श्री प्रभाकर खौसी, समाजसेवी श्री गुलाब सिंह चौहान (मलाजखंड), पांढुरना से श्री डोंगरे एवं भोपाल से श्री रामप्रसाद पवार सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ मां गढ़कालिका, मां वाग्देवी एवं चक्रवर्ती सम्राट राजा भोज को तिलक एवं माल्यार्पण कर किया गया। पूरे भवन को दीपकों से सजाया गया, वहीं युवा कार्यकारिणी द्वारा आतिशबाजी कर मिठाइयां एवं खिचड़ी वितरित कर खुशी जाहिर की गई।कार्यक्रम का संचालन महासचिव श्री नीतिराज राहंगडाले ने किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नंदलाल चौधरी ने भोजशाला के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह भारतीय संस्कृति और आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठजनों एवं इतिहासकारों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।अंत में संगठन के अध्यक्ष छोटेलाल पारधी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?