प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के सह संयोजक बने निलेश साहू का भव्य स्वागत

दुर्ग/भिलाई:प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के सह संयोजक पद पर श्री निलेश कुमार साहू की नियुक्ति के उपलक्ष्य में जिला दुर्ग-भिलाई के साहू समाज द्वारा दुर्ग सर्किट हाउस में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष श्री जितेंद्र कुमार साहू उपस्थित रहे। वहीं समाज के वरिष्ठ जनों में प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़ के पूर्व उपाध्यक्ष श्री भीखम साहू, श्री प्रमोद कुमार साहू, प्रदेश महामंत्री श्री राजेश कुमार साहू सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

इसके अलावा जिला व्यापारी प्रकोष्ठ संयोजक श्री कबीर साहू, राष्ट्रीय कर्मा भोग संयोजक डॉ. शैलेन्द्र कुमार साहू, सेक्टर 4 अध्यक्ष श्री थानेश्वर प्रसाद साहू, श्री चाणक्य कुमार साहू, सेक्टर 7 से 10 के अध्यक्ष श्री देवेश कुमार साहू सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।समारोह में विशेष रूप से निलेश साहू के पिता श्री राम खिलावन साहू भी मौजूद रहे। साथ ही धमधा क्षेत्र से तहसील अध्यक्ष श्री अमर दास साहू, जनपद सदस्य श्री राजेश साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही ।कार्यक्रम में दुर्ग-भिलाई क्षेत्र से मातृशक्ति की भी सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर श्रीमती श्रद्धा पुरेंद्र साहू, श्रीमती लिलेश्वरी साहू, श्रीमती किरण साहू, श्रीमती तारिणी साहू एवं श्रीमती अंजू साहू सहित अनेक महिला पदाधिकारी उपस्थित रहीं।समारोह के दौरान श्री निलेश कुमार साहू का गजमाला पहनाकर सम्मान किया गया तथा उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी गईं। उनकी नियुक्ति से विशेष रूप से युवाओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला । उपस्थित

जनों ने विश्वास जताया कि वे अपने दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए समाज के हित में कार्य करेंगे।कार्यक्रम का संचालन श्री थगेश्वर कुमार साहू एवं श्री हर्षदेव साहू ने किया।इसी क्रम में श्री प्रेम किशन साहू के प्रदेश सह संयोजक पद पर मनोनयन होने पर उनका भी उनके निवास पर सम्मान किया गया।अंत में कार्यक्रम के लिए आभार प्रदर्शन श्री निलेश कुमार साहू द्वारा किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?