मिशन क्लीन सिटी: दुर्ग में सफाई व्यवस्था मजबूत, ‘जीरो वेस्ट’ की दिशा में 44 करोड़ की तैयारी
दुर्ग। नगर पालिक निगम द्वारा संचालित मिशन क्लीन सिटी के तहत शहर में सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है। निगम के सभी एसएलआरएम (Solid Liquid Resource Management) सेंटर पूरी तरह सक्रिय हैं, जहां वार्डों से एकत्रित कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निपटान किया जा रहा है। स्वच्छता दीदियों द्वारा कचरे का पृथक्कीकरण कर शहर को साफ-सुथरा रखने में अहम भूमिका निभाई जा रही है।

तकनीकी उन्नयन और नए सेंटरों पर फोकसनिगम द्वारा सभी एसएलआरएम सेंटरों में बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करते हुए मशीनीकरण और तकनीकी उन्नयन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। शहर में 8 नए एसएलआरएम सेंटरों की स्वीकृति मिल चुकी है, जिनमें से 3 का निर्माण कार्य जारी है, जबकि शेष 5 के लिए जमीन चिन्हांकन की प्रक्रिया चल रही है।44 करोड़ से सुदृढ़ होगी सफाई व्यवस्थानगर निगम ने स्पष्ट किया है कि 44 करोड़ रुपये का बजट केवल कचरा डंपिंग के लिए नहीं, बल्कि संपूर्ण सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में खर्च किया जा रहा है।

इसमें सफाई कर्मियों का वेतन, डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन, मशीनों का रखरखाव और भविष्य में वेस्ट-टू-कम्पोस्ट प्लांट की स्थापना शामिल है।‘जीरो वेस्ट’ नीति पर काम तेजनिगम ‘जीरो वेस्ट’ नीति को अपनाते हुए आगे बढ़ रहा है। डंपिंग यार्ड में आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वहीं, भविष्य की जरूरतों को देखते हुए नए कचरा प्रोसेसिंग प्लांट की निविदा प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।नागरिकों से सहयोग की अपीलनिगम प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे सूखा और गीला कचरा अलग-अलग दें और अफवाहों से बचें।
जनसहयोग से ही दुर्ग को स्वच्छ सर्वेक्षण में शीर्ष स्थान दिलाने का लक्ष्य हासिल किया जा
