भारत रत्न डॉक्टर बाबा साहब अंबेडकर पर संगोष्ठी का कार्यक्रम संपन्न

भारत रत्न डॉक्टर बाबा साहब अंबेडकर पर संगोष्ठी का कार्यक्रम संपन्न

“समानता और संविधान के शिल्पी थे डॉ बाबासाहेब अंबेडकर – जगन्नाथ पाणिग्रही

दुर्ग/भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देश अनुसार भारत रत्न डॉ बाबासाहेब अंबेडकर के 135 जन्म जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसके निमित्त दुर्ग के साइंस कॉलेज ऑडिटोरियम में जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के नेतृत्व में संगोष्ठी का कार्यक्रम आयोजित किया गया आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा दुर्ग संभाग प्रभारी, एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही, रहे उनके साथ सह वक्ता सेक्टर 9 हॉस्पिटल के प्रसिद्ध चिकित्सक डां उदय कुमार धावर्डे रहे |

आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, महापौर अलका बाघमार, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर ,माया बेलचंदन, भाजपा जिला महामंत्री दिलीप साहू, कार्यक्रम के जिला संयोजक एवं महामंत्री विनोद अरोरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन शर्मा, उपाध्यक्ष एवं टोली सदस्य राजीव पांडेय, जिला मंत्री शैलेंद्र शैंडे, गायत्री वर्मा, रहे| संगोष्ठी कार्यक्रम के पश्चात भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता जिनके सतत परिश्रम और मार्गदर्शन में संगठन मजबूती के साथ खड़ा हुआ उनका सम्मान शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया ।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दुर्ग संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही ने आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और इसके संविधान का निर्माण करने का गौरव बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर को प्राप्त है। उन्होंने कहा कि यह संविधान देश के 140 करोड़ नागरिकों को समानता, अधिकार और गरिमा के साथ जीवन जीने का आधार प्रदान करता है।श्री पाणिग्रही ने कहा कि बाबा साहेब ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अपने दृढ़ संकल्प और अदम्य इच्छाशक्ति के बल पर उच्चतम स्थान प्राप्त किया और समाज के वंचित, शोषित एवं कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।

उन्होंने नारी शिक्षा और सम्मान के लिए भी महत्वपूर्ण कार्य किए।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले और माता सावित्रीबाई फुले द्वारा प्रारंभ किए गए नारी शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के अभियान को बाबा साहेब ने आगे बढ़ाया और उसे नई दिशा दी।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बाबा साहेब के जन्म, शिक्षा, दीक्षा, कार्य और समाधि स्थलों को “पंच तीर्थ” के रूप में विकसित कर उन्हें सच्चा और स्थायी सम्मान दिया जा रहा है। इस अवसर पर सीएमओ सेक्टर 9 हॉस्पिटल के डॉक्टर उदय कुमार धावर्डे ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, शिक्षा और समरसता का प्रेरक उदाहरण है।

उनके विचार आज भी समाज को समानता और न्याय की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं बाबा साहब ने संविधान के माध्यम से समाज के कमजोर और पिछड़े वर्गों को आगे बढ़ाने की मजबूत व्यवस्था दी | आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया वे है चिम्मन देशमुख, पोशूराम निर्मलकर, पंचराम देशमुख ब्रह्म चंद्राकर चैनसुख भट्टड गणेश निर्मलकर मनोज अग्रवाल शंभू पटेल डोमार वर्मा सुधा सिंह संध्या आचार्य नागेंद्र पांडे बबलू चौरे है|

आयोजित कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर भारती साहू ने आभार राजीव पांडेय ने किया आयोजित कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सरिता मिश्रा मनोज सोनी, मंत्री गिरेश साहू, कार्यालय मंत्री सैयदआसिफ अली, प्रवक्ता नितेश साहू मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, दिनेश देवांगन,सोशल मीडिया जिला संयोजक रजनीश श्रीवास्तव सह अविनाश राजपूत आई टी सेल राजपूत जितेंद्र सिंह राजपूत सहसंयोजक उमेश गिरी गोस्वामी जूही चंद्राकर, पूनम चंद सपहा जय श्री राजपूत संजय शुक्ला लेखिका आढतिया तृप्ति चंद्राकर तेखन सिन्हा खेमलाल देश लहरे मुकेश बेल चंदन ममता राव विकास कुलश्रेष्ठ आसपूरन चौधरी महेंद्र लोढ़ा लोकेंद्र ब्रह्म भट्ट अनुपम साहू राजू जंघेल बाबा ब्रह्म भट्ट अमर भोई महेश सार्वा उपस्थित रहे |

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?