भाजपा जिला दुर्ग की पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग महाअभियान की अंतिम तैयारी बैठक संपन्न

भाजपा जिला दुर्ग की पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग महाअभियान की अंतिम तैयारी बैठक संपन्न 19 एवं 20 मई को संचिता लॉन में आयोजित होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी जिला दुर्ग द्वारा आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग के सफल आयोजन को लेकर अंतिम तैयारी बैठक जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक की अध्यक्षता में संपन्न हुई। प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन 19 एवं 20 मई को राजनांदगांव के समीप सोमनी टोल प्लाजा के पहले स्थित संचिता लॉन में किया जाएगा।बैठक में प्रशिक्षण वर्ग के अनुशासित, भव्य एवं सफल संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही आवास, भोजन, पंजीयन, अनुशासन, स्वागत, मंच व्यवस्था सहित विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं कार्यक्रम टोली सदस्य चंद्रिका चंद्राकर, जिला महामंत्री एवं प्रशिक्षण वर्ग महाअभियान टोली संयोजक दिलीप साहू, जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं कार्यक्रम टोली सदस्य तेखन सिन्हा, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं टोली सदस्य राजेंद्र पाध्येय तथा प्रशिक्षण वर्ग नियंत्रक संतोष सोनी उपस्थित रहे।इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग संगठन की कार्यप्रणाली, विचारधारा और कार्यकर्ताओं के वैचारिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति एवं जनसेवा के मूल मंत्रों से अवगत कराया जाएगा।उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण वर्ग को सफल, अनुशासित एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए पूर्ण तत्परता और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। श्री कौशिक ने कहा कि सभी व्यवस्थाओं को लेकर दायित्व तय कर दिए गए हैं और कार्यकर्ताओं को अनुशासनपूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।बैठक को जिला महामंत्री एवं प्रशिक्षण वर्ग महाअभियान के जिला संयोजक दिलीप साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं टोली सदस्य राजेंद्र पाध्येय तथा प्रशिक्षण वर्ग नियंत्रक संतोष सोनी ने भी संबोधित किया।

बैठक में जिला मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सोशल मीडिया जिला संयोजक रजनीश श्रीवास्तव, सह संयोजक अविनाश राजपूत, आईटी सेल जिला सह संयोजक उमेश गिरी, जुही चंद्राकर, राजेश सिंह राजपूत, प्रीति राजपूत, लेखिका आढतिया, मुकेश बेल, चंदन, हिमांशु सिंह, अनिकेत यादव, नितेश शर्मा, सुरेश दीक्षित, अबीर गोयल, अजय उमरे, दिनेश देशमुख, गौरव शर्मा, नीरज पांडेय, कुंदन साहू, कमलेश हिरवानी, ताम्रध्वज साहू, संदीप जैन, ओमप्रकाश पांडेय, मलखान सिंह लोधी, दीपक सिन्हा, सरस्वती साहू, कल्पना जांगड़े, विनय महोबिया, रेखा चंद्राकर, सखी ठक्कर, आशुतोष यादव, कमल सोनी, श्वेता सिंह, आराधना पांडेय, विजय बनोठे, आंचल यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?