शिवनाथ नदी में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, तीन चैन माउंटेन मशीनें जप्त

शिवनाथ नदी में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, तीन चैन माउंटेन मशीनें जप्त

रायपुर, 18 मई 2026। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप प्रदेशभर में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ खनिज विभाग की कार्रवाई लगातार तेज हो रही है। केंद्रीय उड़नदस्ता एवं जिला स्तरीय जांच दल खनन क्षेत्रों में लगातार निगरानी कर अवैध गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई कर रहे हैं।खनिज विभाग के सचिव एवं संचालक के निर्देश पर केंद्रीय खनिज उड़नदस्ता की संयुक्त टीम ने बिलासपुर जिले में मध्यरात्रि औचक निरीक्षण कर बड़ी कार्रवाई की।

जांच के दौरान पचपेड़ी तहसील के ग्राम उदईबंध एवं अमलडीहा क्षेत्र में शिवनाथ नदी में मशीनों के माध्यम से अवैध रेत उत्खनन किया जाना पाया गया।निरीक्षण के दौरान मौके पर तीन चैन माउंटेन मशीनें अवैध उत्खनन में संलग्न मिलीं। जांच दल को देखकर मशीन ऑपरेटर मशीनों को मौके पर छोड़कर फरार हो गए।खनिज विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत ग्राम उदईबंध में दो तथा अमलडीहा में एक चैन माउंटेन मशीन को जप्त कर सील कर दिया।

साथ ही जवाब प्रस्तुत करने हेतु नोटिस जारी कर मशीनों के मुख्य द्वार पर चस्पा किया गया।खनिज विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शासन को राजस्व हानि पहुंचाने वाली अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?