तहसीलदार तुषार मानिक मारपीट मामले में कार्रवाई नहीं होने पर प्रशासनिक अधिकारी हड़ताल पर

तहसीलदार तुषार मानिक मारपीट मामले में कार्रवाई नहीं होने पर प्रशासनिक अधिकारी हड़ताल पर

रायपुर। तुषार मानिक मारपीट प्रकरण में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से प्रदेशभर के तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। इसी के विरोध में छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने आज से प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू कर दिया है।संघ के आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों में तहसीलदार, नायब तहसीलदार और कार्यपालिक मजिस्ट्रेट सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक मामले में ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

आंदोलन के तहत अधिकारी कलमबंद और कामबंद रहेंगे, जिससे राजस्व एवं न्यायालयीन कार्यों के प्रभावित होने की संभावना है। भूमि नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, राजस्व न्यायालयों की सुनवाई तथा अन्य प्रशासनिक कार्यों पर इसका असर पड़ सकता है।संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इसी मांग को लेकर प्रदेश के सभी जिलों में कलेक्टरों के माध्यम से शासन को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।

प्रमुख बिंदु🔹 आज से प्रदेशभर में तहसीलदार-नायब तहसीलदार हड़ताल पर

🔹 तुषार मानिक मारपीट मामले में गिरफ्तारी नहीं होने से नाराजगी

🔹 छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ का प्रदेशव्यापी आंदोलन

🔹 सामूहिक अवकाश पर रहेंगे कार्यपालिक मजिस्ट्रेट

🔹 कलमबंद और कामबंद आंदोलन से राजस्व कार्य प्रभावित

🔹 न्यायालयीन प्रकरणों की सुनवाई पर भी पड़ सकता है असर

🔹 सभी जिलों में शासन के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

🔹 अधिकारियों ने सुरक्षा और सम्मान की मांग उठाईप्वाइंट वॉयस | ब्रेकिंग न्यूज”प्रशासनिक अधिकारियों की हड़ताल से प्रदेशभर में राजस्व कार्यों पर असर पड़ने के आसार”

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?