अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने किया वृद्धाश्रम में बुजुर्गों का सम्मान“बुजुर्ग हमारी धरोहर हैं, उनका सम्मान करना समाज की जिम्मेदारी” — दिनेश देवांगन
दुर्ग। अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत आज भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेशव्यापी कार्यक्रम के तहत दुर्ग जिला भाजपा द्वारा पुलगांव स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में बुजुर्गों को तिलक लगाकर व फल व श्रीफल देकर सम्मानित कर उनका आशीर्वाद लिया गया।भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक एवं दुर्ग संभाग प्रभारी दिनेश देवांगन की प्रमुख उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व जिला संयोजक दिनेश मिश्रा ने किया।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ मन की बात कार्यक्रम प्रभारी व पार्षद डॉ. देवनारायण तांडी,पूर्व मंडल अध्यक्ष लुकेश बघेल,झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ मीडिया प्रभारी पार्वती पंडित,निशा तिवारी सविता सुलाखे,अंबिका प्रसाद तिवारी कार्यालय मंत्री देवेश शुक्ला सहित प्रकोष्ठ के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस अवसर पर प्रदेश सह संयोजक दिनेश देवांगन ने कहा कि बुजुर्ग हमारे परिवार और समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव और संस्कार समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं।
अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर उनका सम्मान करना उनके प्रति सम्मान,कृतज्ञता और हमारी सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक है।और इसे हमारे देश यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ध्यान में रखते हुए बुजुर्गों के हितार्थ अनेक योजनाएं लागू की है जिसमें वृद्धा पेंशन बढ़ाकर परिमाह एक हजार की राशि कर दी है साथ ही अशक्त बुजुर्गों की भरण पोषण के लिए शासन स्तर पर ठोस पहल की गई है।जिला संयोजक दिनेश मिश्रा ने कहा कि बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद हमारे लिए सबसे बड़ी पूंजी है। समाज में बुजुर्गों के सम्मान और उनकी सेवा की भावना को बढ़ावा देना हम सभी का दायित्व है।
कार्यक्रम के दौरान वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गों से आत्मीय संवाद किया गया तथा उनकी सुविधाओं की जानकारी ली गई। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बुजुर्गों के सम्मान और सेवा का संकल्प लिया।
