राजिम राजिम नगर पंचायत बनी नगरपालिका, छत्तीसगढ़ राजपत्र में अधिसूचना जारी

राजिम को बड़ी प्रशासनिक सौगात मिली छत्तीसगढ़ शासन ने राजिम नगर पंचायत को नगरपालिका का दर्जा प्रदान कर दिया इस संबंध में अधिसूचना छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित कर दी गई अधिसूचना के अनुसार, नगर पंचायत राजिम की वर्तमान सीमा ही नगरपालिका क्षेत्र की सीमा होगी राजपत्र में प्रकाशन के साथ ही यह निर्णय प्रभावी हो गया है ।

नगरपालिका बनने से शहर में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद शहरी सुविधाओं का विस्तार और विभिन्न योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन का मार्ग भी प्रशस्त होगा राजिमवासियों के लिए इसे एक बड़ी उपलब्धि और विकास की दिशा में अहम कदम माना जा रहा ।
