बिलासपुर नगर निगम के AE ने की आत्महत्या, कमरे से मिला दो पन्नों का सुसाइड नोट
बिलासपुर में नगर निगम के असिस्टेंट इंजीनियर (AE) अमर सिंह चौहान ने आत्महत्या कर ली। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित उनके निवास की है, जहां उन्होंने पहले कथित तौर पर अपनी हाथ की कलाई काटी और उसके बाद फांसी लगाकर जान दे दी।घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मौके से दो पन्नों का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसे पुलिस ने जब्त कर जांच शुरू कर दी है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हाल ही में अमर सिंह चौहान का बिलासपुर से जगदलपुर तबादला हुआ था। सूत्रों के मुताबिक, वे ट्रांसफर को लेकर मानसिक दबाव में थे। हालांकि, आत्महत्या का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है और पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट की जांच के साथ-साथ सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के कारणों का आधिकारिक खुलासा किया जाएगा।
