31वें स्थापना दिवस पर ओम सत्यम समिति ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट

31वें स्थापना दिवस पर ओम सत्यम समिति ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट

रायपुर। नगर की ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति के 31वें स्थापना दिवस के अवसर पर समिति के अध्यक्ष सीताराम ठाकुर एवं सचिव दिलीप ठाकुर ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से नई विधानसभा परिसर में सौजन्य भेंट की।इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संस्था की 31 वर्षों की सामाजिक, शैक्षणिक एवं जनसेवा से जुड़ी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।

समिति की ओर से मुख्यमंत्री को पारंपरिक आदिवासी मुखौटा भेंट कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समिति द्वारा लंबे समय से किए जा रहे सामाजिक सेवा कार्यों की सराहना करते हुए संस्था को निरंतर जनहित में कार्य करने के लिए शुभकामनाएं एवं प्रोत्साहन दिया।

उन्होंने समिति के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने का संदेश दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?