“प्रारंभ” पत्रिका में कवर्धा जिले के शोधकर्ता को स्थान मिला नई दिल्ली से प्रकाशित प्रतिष्ठित पत्रिका “प्रारंभ” का विशेषांक 15 अगस्त को जारी किया गया।
यह अंक पार्टिकुलरली विलनेरबले ट्राइबल ग्रुप पर केंद्रित है।इस विशेषांक का संपादन मानव शास्त्री डॉ. रूपेन्द्र कवि छत्तीसगढ़ के द्वारा किया गया है। इसमें पी वी टी जी समुदायों से जुड़े सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक पहलुओं को स्थान दिया गया है।
वही कवर्धा जिले के पंडरिया ब्लाक के गोपी कृष्ण सोनी जो बैगा जनजाति पर विभिन्न प्रकार के शोध कार्य कर रहै हे उनके बेवर खेती के बारे मे जानकारी को पत्रिका में विशेष स्थान दिया गया है आने वाले जितने भी शोधकर्ता है उनके लिए अच्छा फ्लेटफार्म है ।
अंक में विभिन्न शोधकर्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विषय विशेषज्ञों के लेख प्रकाशित किए गए हैं, जो इन समुदायों की स्थिति, उनके सामने आने वाली चुनौतियों और संरक्षण की आवश्यकता जैसे विषयों पर प्रकाश डालते हैं।यह अंक जनजातीय विषयों पर काम कर रहे शोधकर्ताओं, नीति निर्माताओं और सामाजिक संगठनों के लिए एक उपयोगी संसाधन के रूप में देखा जा रहा है।