श्री CP राधाकृष्णन देश के नए उपराष्ट्रपति निर्वाचित

दिल्ली। देश की राजनीति में एक नया अध्याय जुड़ गया है। वरिष्ठ राजनेता एवं लोकप्रिय जनप्रतिनिधि श्री CP राधाकृष्णन को भारत का नया उपराष्ट्रपति चुना गया है। उनके चयन के साथ ही देशभर से उन्हें बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ मिल रही हैं।

श्री राधाकृष्णन का राजनीतिक जीवन सेवा, सादगी और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का उदाहरण रहा है। लंबे समय तक उन्होंने जनता की सेवा करते हुए विभिन्न जिम्मेदार पदों पर उल्लेखनीय कार्य किया है। उपराष्ट्रपति चुने जाने के बाद उन्होंने सभी सांसदों और देशवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सदैव संविधान की मर्यादा एवं लोकतंत्र की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

प्रधानमंत्री, विभिन्न दलों के नेताओं और प्रदेश के जनप्रतिनिधियों ने भी उन्हें हार्दिक बधाई दी। सोशल मीडिया पर भी लोग बड़ी संख्या में शुभकामनाएँ प्रेषित कर रहे हैं।उल्लेखनीय है कि उपराष्ट्रपति पद देश का दूसरा सर्वोच्च संवैधानिक पद है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर आसीन होने के बाद श्री राधाकृष्णन अब राज्यसभा के सभापति के रूप में भी कार्य करेंगे।

जनमानस को विश्वास है कि उनके मार्गदर्शन एवं अनुभव से संसद की कार्यवाही और लोकतांत्रिक मूल्यों को और मजबूती मिलेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?