भुवनेश्वर में 29 से 31 मई तक होगी अभाविप की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद बैठक, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी होंगे मुख्य अतिथि

भुवनेश्वर में 29 से 31 मई तक होगी अभाविप की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद बैठक, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी होंगे मुख्य अतिथि

भुवनेश्वर, 26 मई 2026। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद बैठक 29 से 31 मई 2026 तक भगवान जगन्नाथ की पावन भूमि भुवनेश्वर स्थित शिक्षा ‘ओ’ अनुसंधान विश्वविद्यालय में आयोजित होगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में देशभर के सभी राज्यों से 484 कार्यकर्ता प्रतिनिधि शामिल होंगे। इनमें अभाविप के राष्ट्रीय पदाधिकारी, विद्यार्थी नेतृत्वकर्ता, शिक्षाविद एवं विभिन्न आयामों से जुड़े प्रतिनिधि कार्यकर्ता सहभागिता करेंगे।

बैठक से पूर्व 27 मई को केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें देशभर से 106 कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। वहीं 28 मई को अभाविप के विभिन्न आयामों, गतिविधियों एवं आगामी योजनाओं को लेकर विशेष बैठक होगी। इसमें खेल, कला, सेवा, पर्यावरण, शोध, चिकित्सा, कृषि, तकनीक, जनजातीय एवं अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थी संपर्क जैसे विविध क्षेत्रों में संचालित कार्यों की समीक्षा एवं विस्तार योजना पर चर्चा की जाएगी।बैठक की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाले “नागरिक अभिनंदन समारोह” में अभाविप के पूर्व एवं वर्तमान कार्यकर्ता, शिक्षाविद, सामाजिक नेतृत्वकर्ता एवं विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्धजन शामिल होंगे।

इस समारोह में ओडिशा के मुख्यमंत्री Mohan Charan Majhi मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद बैठक में शिक्षा व्यवस्था, युवाओं की भूमिका, राष्ट्रीय सुरक्षा, सामाजिक एवं आर्थिक विषयों, संगठनात्मक विस्तार तथा समसामयिक चुनौतियों पर व्यापक विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके साथ ही ‘अखिल भारतीय विचार बैठक 2025’ की समीक्षा तथा ‘संगठनात्मक विचार बैठक 2026’ के निर्णयों के क्रियान्वयन पर भी चर्चा होगी।बैठक में छात्रसंघ चुनाव, सदस्यता विस्तार, परिसर इकाई गठन एवं संगठनात्मक विकास जैसे विषयों पर भी मंथन होगा।

इसके अलावा ‘स्क्रीन टाइम टू एक्टिविटी टाइम अभियान’, ‘वंदे मातरम् के 150 वर्ष’, ‘छात्रावास सर्वेक्षण अभियान’, ‘प्रा. यशवंतराव केलकर जन्मशती वर्ष’, ‘आपातकाल निषेध के 50 वर्ष’, ‘श्री गुरु तेगबहादुर बलिदान दिवस के 350 वर्ष’ तथा ‘संत शिरोमणि रविदास जी के 650वें प्राकट्योत्सव’ जैसे विषयों पर आगामी कार्ययोजना तय की जाएगी।अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री Dr. Virendra Singh Solanki ने कहा कि यह बैठक वर्तमान समय की चुनौतियों और अवसरों के संदर्भ में विद्यार्थी परिषद की आगामी दिशा तय करने वाली महत्वपूर्ण बैठक होगी।

उन्होंने कहा कि देशभर से आए कार्यकर्ताओं के साथ शिक्षा, पर्यावरण, राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक एवं युवाओं से जुड़े विषयों पर व्यापक चिंतन-मंथन किया जाएगा तथा पारित प्रस्तावों के आधार पर आगामी कार्ययोजना बनाई

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?