अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ने गिनाईं “2 साल बेमिसाल” की उपलब्धियां
अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ने अपने कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में “2 साल बेमिसाल” की उपलब्धियों का विवरण साझा किया। उन्होंने बताया कि परिसीमन के बाद गठित अहिवारा विधानसभा में बीते दो वर्षों के भीतर करोड़ों रुपये के विकास कार्य कराए गए हैं।
विधायक ने कहा कि क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में सीसी रोड, पेवर ब्लॉक, सामाजिक भवनों के निर्माण के साथ-साथ नए स्कूल भवन बनाए गए हैं। स्वच्छ पेयजल मिशन के तहत हर घर नल योजना को प्राथमिकता देते हुए जल संकट के समाधान के लिए 14 पानी टंकियों का निर्माण कराया गया है।उन्होंने महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए प्रयासों की जानकारी देते हुए कहा कि किसानों और आम जनता की समस्याओं व मांगों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधायक कोर्सेवाड़ा ने शिवनाथ नदी में औद्योगिक प्रदूषण का मुद्दा विधानसभा में मजबूती से उठाने का उल्लेख किया और कहा कि आने वाले तीन वर्षों में शेष विकास कार्यों को और अधिक गति दी जाएगी।
