जिले के सभी अधिकारियों से धरना प्रदर्शन में शामिल होने का आग्रह
कवर्धा, 17 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन, जिला कबीरधाम द्वारा 18 मार्च 2026 को आयोजित धरना-प्रदर्शन को लेकर जिले के सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से शामिल होने का आग्रह किया गया है।फेडरेशन के जिला संयोजक अर्जुन चंद्रवंशी द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि प्रांतीय आह्वान पर बुधवार 18 मार्च को भोजन अवकाश के दौरान जिले एवं ब्लॉक मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
यह प्रदर्शन कर्मचारियों की दस सूत्रीय मांगों को लेकर किया जा रहा है।पत्र में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी दोपहर 1:30 बजे अपने-अपने मुख्यालयों में एकत्रित होकर धरना-प्रदर्शन में भाग लें और अपनी एकजुटता प्रदर्शित करें।धरना के उपरांत मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन के नाम ज्ञापन कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारियों को सौंपा जाएगा।
फेडरेशन ने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
