भारतीय जनता युवा मोर्चा की संभाग स्तरीय बैठक सम्पन्न

भारतीय जनता युवा मोर्चा की संभाग स्तरीय बैठक सम्पन्न

युवा मोर्चा राष्ट्रवादी विचारधारा और अनुशासन के साथ माँ भारती की सेवा के लिए प्रतिबद्ध

दुर्ग। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की संभाग स्तरीय बैठक गुरुवार को शिवनाथ नदी तट स्थित होटल पृथ्वी पैलेस में भव्य रूप से संपन्न हुई। बैठक में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिया ने की। इस अवसर पर राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा, विधायक ललित चंद्राकर, डोमन लाल कौरसेवाड़ा, रिकेश सेन, जितेंद्र साहू, विश्व विजय सिंह तोमर, वरिष्ठ नेता संजय बघेल, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, महापौर अलका बाघमार, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राष्ट्रवादी विचारधारा ही संगठन की शक्ति – पवन साय अपने संबोधन में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राष्ट्रवादी विचारधारा, अनुशासन और सेवा भाव के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा, “हमें माँ भारती की सेवा करते हुए संगठन को मजबूत बनाना है। प्रत्येक कार्यकर्ता को विचारधारा को समझकर उसे समाज में उतारना होगा।

हमें राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करना है, यह हमारे लिए गौरव की बात है।”अनुशासन और समाज उत्थान पर दिया बल – संतोष पांडेय राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि संगठन में अनुशासन अत्यंत आवश्यक है। युवाओं को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा, “हमें ऐसा कार्य करना है जिससे समाज में स्वर्ग जैसा वातावरण बने। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय लक्ष्य को पूरा करने के लिए युवा मोर्चा को समर्पण और सेवा भाव से कार्य करना होगा।

”दुर्ग संभाग भाजपा की जीत का आधार – भूपेंद्र सवन्नी

प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने कहा कि दुर्ग संभाग से भाजपा की मजबूत नींव रखी गई। उन्होंने बताया कि विधानसभा, लोकसभा और निकाय चुनावों में कार्यकर्ताओं की मेहनत से पार्टी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की। “युवा मोर्चा में तप कर निकले कार्यकर्ता ही भविष्य के नेता बनते हैं। अब हमारा दायित्व है कि सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुँचाएँ।

”युवा मोर्चा भाजपा की शान – राहुल योगराज टिकरिया

प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिया ने कहा कि युवा मोर्चा भाजपा की शान है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अनुशासन बनाए रखने का आग्रह करते हुए जानकारी दी कि सेवा पखवाड़ा के तहत रायपुर में “नमो मैराथन” का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 10,000 से अधिक युवाओं की सहभागिता होगी।

विकसित भारत के संकल्प की ओर – सुरेंद्र कौशिक जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य पूरा करना है। इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक संगठित और अनुशासित रहकर काम करना होगा। उन्होंने युवाओं से हमेशा सीखने की भावना रखने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।बैठक में सभी वक्ताओं ने राष्ट्र सेवा, संगठन विस्तार, अनुशासन और युवाओं की भूमिका को लेकर स्पष्ट संदेश दिया। बैठक ने युवाओं में सेवा, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण की भावना को और मजबूत किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?