बीजापुर : पश्चिम बस्तर डिवीजन में बड़ी मुठभेड़, 12 माओवादी ढेर – PLGA कंपनी क्रमांक 02 का कमांडर भी मारा गया
बीजापुर जिले के पश्चिम बस्तर डिवीजन क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। अब तक 12 माओवादी मारे जाने की पुष्टि हुई है। ढेर माओवादियों में PLGA कंपनी क्रमांक 02 का कमांडर एवं कुख्यात DVCM मोडियामी वेल्ला भी शामिल है, जिस पर 8 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
मुठभेड़ स्थल से LMG, AK-47, SLR, INSAS, .303 सहित भारी मात्रा में हथियार और सामग्री बरामद की गई है।सुरक्षा बलों का नुकसानइस मुठभेड़ में DRG के 3 बहादुर जवान शहीद हुए—मोनू उर्फ मोहन बड़डीदुकारू गोंडेरमेश सोड़ीइसके अलावा 2 जवान घायल हुए हैं—ASI जनार्दन कोर्रामआरक्षक सोमदेव यादवदोनों खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
इलाके में हाई अलर्टघटना के बाद पूरे क्षेत्र में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अतिरिक्त बलों की भी तैनाती कर दी गई है।अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा कारणों से विस्तृत जानकारी बाद में जारी की जाएगी।
