10 साल से फरार नकबजनी का आरोपी गिरफ्तार, पुरानी भिलाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई

10 साल से फरार नकबजनी का आरोपी गिरफ्तार, पुरानी भिलाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई

दुर्ग। पुरानी भिलाई पुलिस ने नकबजनी के एक पुराने मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 10 वर्षों से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से अपनी पहचान छिपाकर महाराष्ट्र के नागपुर में रह रहा था।शादी में गए परिवार के घर में हुई थी चोरीपुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी रामकुमार डहरिया (निवासी भाठापारा दादर, भिलाई-03) ने 10 मई 2016 को थाना पुरानी भिलाई में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

उन्होंने बताया था कि 8 मई 2016 को परिवार सहित रायपुर एक शादी कार्यक्रम में गए थे। लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और अंदर से गैस सिलेंडर, सोने-चांदी के जेवरात सहित करीब 45 हजार रुपये का सामान चोरी हो चुका था।इस मामले में पुलिस ने धारा 457, 380 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी।सहआरोपी पहले ही हो चुका था गिरफ्तारविवेचना के दौरान सहआरोपी शुभम मांझी को पूर्व में गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का कुछ सामान बरामद किया जा चुका था। वहीं मुख्य आरोपी दंतेष राव घटना के बाद से फरार चल रहा था, जिसकी लगातार तलाश की जा रही थी।

मुखबिर सूचना पर दबोचा गया आरोपीदिनांक 3 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी दंतेष राव (33 वर्ष), निवासी देव नगर चरोदा, पुरानी भिलाई को उसके ठिकाने से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर दिया गया।पूर्व में बरामद हुआ चोरी का सामानपुलिस द्वारा पूर्व में सहआरोपी से सोने का हार, चांदी का पायल और गैस सिलेंडर जप्त किया जा चुका है।पुलिस टीम की सराहनीय भूमिकाइस कार्रवाई में थाना पुरानी भिलाई के थाना प्रभारी अम्बर सिंह भारद्वाज सहित प्रधान आरक्षक रविन्द्र भारतीय, आरक्षक शत्रुघ्न महतो, राजकुमार सिंह एवं वसीम खान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस की अपीलदुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि घर की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। फरार आरोपियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?