प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी उड़ीसा से गिरफ्तार
दुर्ग। थाना सुपेला पुलिस ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहम्मद मकसुद, जो पिछले दो वर्षों से फरार था, को पुलिस टीम ने उड़ीसा के बरगढ़ से पकड़ा।पुलिस के अनुसार आरोपी सहित अन्य लोगों ने मिलकर प्रार्थी राकेश चौसरे एवं हितग्राहियों से कुटरचित दस्तावेज तैयार कर कुल 14 लाख 4 हजार रुपये की ठगी की थी।
आरोपी ने पूछताछ में ठगी की रकम में से 2 लाख 50 हजार रुपये प्राप्त कर खर्च करने की बात स्वीकार की है।इससे पहले आरोपीगण ज्योति सोनी, रेसमा खातून, शाहिद खान और राहुल राय के खिलाफ न्यायालय में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया जा चुका है। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
थाना सुपेला पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी मोहम्मद मकसुद के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुपेला विजय यादव, सउनि पूरण साहू, संतोष मिश्रा और आरक्षक गंभीर जाट का विशेष योगदान रहा
