छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल पत्रोपाधी अभियंता संघ के प्रांतीय अध्यक्ष श्रीकांत बड़गैंया और महासचिव दीपक निकुंज निर्वाचित

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल पत्रोपाधी अभियंता संघ का प्रांतीय चुनाव 9 नवंबर 2025 को पुष्प वाटिका अमलेश्वर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रदेशभर के सैकड़ों अभियंता शामिल हुए। प्रांतीय अध्यक्ष पद पर इंजीनियर श्रीकांत बड़गैंया दुर्ग क्षेत्र से निर्विरोध निर्वाचित हुए, जबकि महासचिव पद के लिए इंजीनियर दीपक निकुंज (अंबिकापुर क्षेत्र) ने 619 मतों में से 384 मत प्राप्त कर 149 मतों से विजय हासिल की।चुनाव अधिकारी इंजीनियर एस.के. राय एवं सहायक चुनाव अधिकारी एन.के. चंद्राकर के मार्गदर्शन में चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई।

विजयी उम्मीदवारों ने सभी अभियंताओं का आभार व्यक्त करते हुए संघ की एकता बनाए रखने और लंबित मांगों — जैसे पदोन्नति कोटा 70% बहाली रुके प्रमोशन, अभियंताओं पर अनावश्यक कार्यवाही रोकने, तथा उपभोक्ता सुविधा बढ़ाने — के लिए तत्परता से काम करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में महिला अभियंताओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही। चुनाव आयोजन समिति और सभी सहयोगी अभियंताओं को सफल आयोजन हेतु धन्यवाद दिया गया।

