राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में रिद्धि उपाध्याय को मिला प्रथम स्थानदुर्ग की प्रतिभा ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम

राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में रिद्धि उपाध्याय को मिला प्रथम स्थानदुर्ग की प्रतिभा ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम

राजनांदगांव। 30 अक्टूबर 2025 को नर्तन फाउंडेशन (आकार) आरोहण राजनांदगांव द्वारा आयोजित राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में दुर्ग जिले की रिद्धि उपाध्याय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय शास्त्रीय नृत्य कथक श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।रिद्धि हेरिटेज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, दुर्ग की छात्रा हैं।

उन्होंने इससे पूर्व प्रज्ञोत्सव 2025 (केपीएस नेहरू नगर) में भी कथक कला में द्वितीय स्थान हासिल किया था। रिद्धि को नृत्य की शिक्षा दीपाली झा मैम और महेश भट्ट सर से प्राप्त हो रही है। वे पिछले एक वर्ष से नियमित रूप से उनके मार्गदर्शन में कथक का अभ्यास कर रही हैं।रिद्धि की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार और दुर्ग जिले में हर्ष का माहौल है। शिक्षकों एवं परिजनों ने उनकी सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?