छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन, भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान स्थगित

छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन, भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान स्थगित

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रूपनारायण सिन्हा का कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। उन्हें राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त था। उनके आकस्मिक निधन से भाजपा संगठन और राजनीतिक जगत में शोक की लहर है।जानकारी के अनुसार, रूपनारायण सिन्हा भाजपा के दो दिवसीय “पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान” में शामिल होने बिलासपुर पहुंचे थे। वे इस प्रशिक्षण महाअभियान के प्रभारी भी थे।

कार्यक्रम तिफरा स्थित झूलेलाल मंगलम भवन में आयोजित होना था, लेकिन उनके निधन के बाद कार्यक्रम को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया।भाजपा के वरिष्ठ नेता धरमलाल कौशिक ने रूपनारायण सिन्हा के निधन को भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि सिन्हा ने भाजपा संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहकर लंबे समय तक सक्रिय भूमिका निभाई और संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इधर, बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल से उनके पार्थिव शरीर को एम्बुलेंस के माध्यम से रायपुर रवाना किया गया। उनके निधन की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक का माहौल है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?