ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर शैक्षणिक गुणवत्ता तक मंथन, संकुल स्तरीय शिक्षा बैठक में दिए गए अहम निर्देश

ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर शैक्षणिक गुणवत्ता तक मंथन, संकुल स्तरीय शिक्षा बैठक में दिए गए अहम निर्देश

पंडरिया। विकासखंड के संकुल केंद्र किशुनगढ़ में गुरुवार को आयोजित संकुल स्तरीय शिक्षा बैठक में शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने पर व्यापक चर्चा हुई। बैठक में किशुनगढ़, सोमनापुर, कापादाह सहित आसपास के संकुलों के प्राचार्य, संकुल शैक्षणिक समन्वयक (सीएसी), प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के प्रभारी शिक्षक शामिल हुए।

बैठक में विकासखंड शिक्षा अधिकारी दीपक सिंह ठाकुर ने राज्य शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने, नवाचार आधारित शिक्षण पद्धति अपनाने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यालय शासन के निर्देशों का समयबद्ध पालन करते हुए शिक्षा के स्तर में निरंतर सुधार सुनिश्चित करे।बैठक के दौरान मध्याह्न भोजन (एमडीएम), निःशुल्क पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश वितरण, छात्रवृत्ति, विद्यार्थियों के नामांकन, शाला संचालन तथा आगामी शैक्षणिक गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

साथ ही आरटीई, शाला प्रबंधन, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की नियमित ऑनलाइन उपस्थिति, स्थानांतरण (ट्रांसफर-पोस्टिंग) सहित विभिन्न प्रशासनिक विषयों पर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।शिक्षकों ने भी विद्यालयों से जुड़ी समस्याओं एवं सुझावों को अधिकारियों के समक्ष रखा, जिन पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया गया। बैठक में शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं परिणाममुखी बनाने के लिए सभी अधिकारियों एवं शिक्षकों से समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।

बैठक में बीआरसी राममुरारी यादव, सीएसी एम.एल. सोनवानी, शत्रुघ्न प्रसाद डड़सेना, गेंद राम साहू सहित तीनों संकुलों के शिक्षा अधिकारी एवं बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?