मड़ई मेला व बाजार क्षेत्रों में दुर्ग पुलिस का सख़्त अभियान, 350 लोहे के कड़े जप्त

मड़ई मेला व बाजार क्षेत्रों में दुर्ग पुलिस का सख़्त अभियान, 350 लोहे के कड़े जप्त

दुर्ग | 17 जनवरी 2026मड़ई मेला, बाजार एवं भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस द्वारा सख़्त और व्यापक अभियान चलाया गया। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध Zero Tolerance की नीति के तहत यह कार्रवाई की गई।दिनांक 16 जनवरी 2026 को दुर्ग जिले के नगर क्षेत्र में आयोजित मड़ई मेला, प्रमुख बाजारों एवं अन्य भीड़-भाड़ वाले इलाकों में भारी पुलिस बल की तैनाती कर सघन निगरानी की गई।

अभियान के दौरान पुलिस ने पाया कि कुछ असामाजिक किस्म के युवक बड़े-बड़े लोहे के कड़े पहनकर सार्वजनिक स्थलों पर घूमते हुए अड्डेबाजी कर रहे थे, जिससे आम नागरिकों में भय और अव्यवस्था की आशंका उत्पन्न हो रही थी।पुलिस द्वारा ऐसे युवकों को तत्काल चिन्हित कर उनके विरुद्ध सख़्त कार्रवाई करते हुए लोहे के कड़े उतरवाए गए। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने की स्पष्ट चेतावनी दी गई।

अभियान के दौरान पुलिस ने लगभग 350 लोहे के कड़े जप्त किए।दुर्ग पुलिस की इस प्रभावी और समयोचित कार्रवाई से मड़ई मेला, बाजार एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अनुशासन बना रहा और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई। साथ ही पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हुआ।दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि मड़ई मेला, बाजार, सार्वजनिक स्थलों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में अड्डेबाजी, हथियारनुमा वस्तुएँ पहनकर घूमने, भय का वातावरण निर्मित करने या कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध आगे भी बिना किसी पूर्व सूचना के कठोर एवं वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

जनसुरक्षा सर्वोपरि है — कानून तोड़ने वालों के लिए कोई ढील नहीं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?