ऑपरेशन विश्वास में दुर्ग पुलिस की बड़ी सफलता: प्रतिबंधित टैबलेट की अवैध बिक्री का भंडाफोड़, पाँच आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन विश्वास में दुर्ग पुलिस की बड़ी सफलता: प्रतिबंधित टैबलेट की अवैध बिक्री का भंडाफोड़, पाँच आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। जिले में नशे के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत मोहन नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित टैबलेट की अवैध बिक्री और परिवहन में लिप्त पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से प्रतिबंधित टैबलेट, स्कूटी, मोबाइल फोन एवं लगभग 90,000 रुपये का मशरूका जब्त किया है।

जानकारी के अनुसार 18 नवंबर 2025 की शाम करीब 6:30 बजे मोहन नगर थाना पुलिस धमधा नाका मोड़ पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान स्कूटी से संदिग्ध रूप से गुजर रहे एक युवक को रोककर पूछताछ की गई। तलाशी में युवक के पास से 34 नग प्रतिबंधित टैबलेट बरामद हुए। आरोपी रवि मिट्ठलाम को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसके आधार पर पुलिस ने अन्य 4 आरोपियों—अमित विश्वकर्मा, उजाला कुमार, मानव तेज और अनिल यादव—को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की बिक्री करता था और अन्य आरोपी टैबलेट की सप्लाई और परिवहन में उसकी मदद करते थे। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 626/25 एवं 8,22,27(क) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

जब्त मशरूका:प्रतिबंधित अनकान्शियल टैबलेट – 465 नग (कीमत 6000 रुपये)प्रतिबंधित अनकान्शियल टैबलेट – 232 नग (कीमत 6000 रुपये)एक्टिवा वाहन कीमत 30,000 रुपये मोबाइल फोन कीमत 8,000 रुपये कुल जब्ती: 48,450 रुपये मूल्य का सामान

दुर्ग पुलिस ने कहा कि नशे के कारोबार में लिप्त लोगों पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और जिले में अवैध दवा तस्करी पर सख्त नियंत्रण के लिए अभियान आगे भी तेज किया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?