कलेक्टर के निर्देश पर जैजैपुर में बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ी मिलने पर दो आरा मिल सीलबंद

कलेक्टर के निर्देश पर जैजैपुर में बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ी मिलने पर दो आरा मिल सीलबंद

शक्ति। जिले में अवैध लकड़ी कटाई और तस्करी के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए जैजैपुर क्षेत्र की दो आरा मिलों पर बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश पर वन परिक्षेत्र और उड़नदस्ता की संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए दोनों आरा मिलों को सीलबंद कर दिया है।बताया जा रहा है कि शक्ति जिले के कई आरा मशीनों में प्रतिबंधित अर्जुन पेड़ सहित अन्य प्रजातियों की अवैध लकड़ी का चिरान होने की शिकायत लंबे समय से वन विभाग को मिल रही थी, लेकिन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

जैसे ही इस मामले की जानकारी कलेक्टर को मिली, उन्होंने तत्काल जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद वन विभाग की टीम सक्रिय हुई।संयुक्त दल ने जैजैपुर क्षेत्र में संचालित तुषार एवं जैजैपुर आरा मिलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित लकड़ी पाए जाने पर दोनों मिलों को मौके पर ही सील कर दिया गया।वन परिक्षेत्र अधिकारी कुबेर चंद्र बहरिया ने बताया कि कार्रवाई के दौरान अर्जुन पेड़ सहित अन्य प्रजातियों के 962 लकड़ी के गोले और 3 नग बेंड साल बरामद किए गए। जांच में अनियमितताएं पाए जाने पर नियमानुसार दोनों आरा मिलों को सीलबंद किया गया है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि जिले में अवैध लकड़ी कटाई और तस्करी पर रोक लगाने के लिए अन्य संदिग्ध आरा मिलों की भी जांच की जाएगी। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध लकड़ी कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?