हटकेश्वरनाथ की शानदार जीत: कोरबा पर विजय, अगले दौर में प्रवेश महिला वर्ग में राजस्थान-पुणे का दम, महापौर मीनल चौबे ने बढ़ाया हौसला

हटकेश्वरनाथ टीम ने कोरबा को हराकर अगले दौर में बनाई जगह

महिला वर्ग में राजस्थान और पुणे ने दर्ज की जीत, महापौर मीनल चौबे ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

रायपुर। महादेव घाट स्थित हटकेश्वरनाथ वॉलीबॉल मैदान में आयोजित 5वीं अखिल भारतीय वॉलीबॉल स्पर्धा 2026 के अंतर्गत आज द्वितीय सत्र में खेले गए मुकाबलों में स्थानीय मेजबान हटकेश्वरनाथ वॉलीबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोरबा की टीम को 2-0 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। स्थानीय दर्शकों के बीच खेले गए इस मुकाबले में मेजबान टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत अपने नाम की।इसी प्रकार आज महिला एवं पुरुष वर्ग के अन्य मुकाबलों में भी रोमांचक परिणाम सामने आए।महिला वर्ग के मुकाबलों के परिणाममहिला मैच – 02राजस्थान ने SAI रायपुर को 2-0 से हराया।

सेट स्कोर: 25-14, 25-13महिला मैच – 03पुणे ने भिलाई को 2-0 से हराया।सेट स्कोर: 25-15, 25-06महिला मैच – 04राजस्थान ने दिल्ली को 2-0 से हराया।सेट स्कोर: 25-15, 25-17महिला वर्ग में राजस्थान की टीम का प्रदर्शन विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा। टीम में शामिल दो-तीन राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का खूब ध्यान आकर्षित किया। उनके बेहतरीन तालमेल, मजबूत डिफेंस और आक्रामक स्मैश ने मुकाबलों को एकतरफा बना दिया।*मास्टर्स 40+ पुरुष वर्ग में उत्तर प्रदेश की शानदार जीत*40+ मास्टर्स स्पर्धा के पुरुष वर्ग में उत्तर प्रदेश की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से सजी मजबूत टीम ने मॉर्निंग क्लब रायपुर को लगातार दो सेटों में पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। उत्तर प्रदेश की टीम ने अनुभव, संयम और तकनीकी श्रेष्ठता का बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिससे रायपुर की टीम वापसी नहीं कर सकी।

महापौर मीनल चौबे ने बढ़ाया महिला खिलाड़ियों का उत्साह प्रतियोगिता के दौरान रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे विशेष रूप से मैदान में उपस्थित हुईं। उन्होंने महिला खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि महिलाओं के लिए वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित कर संघ ने उन्हें आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।उन्होंने आयोजन समिति और संघ के पदाधिकारियों की भूरी-भूरी प्रशंसा की तथा नगर पालिका निगम की ओर से पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।*पूर्व भारतीय कप्तान आशिष अरोरा भी रहे उपस्थित*आज के मुकाबलों के दौरान भारतीय वॉलीबॉल टीम के भूतपूर्व कप्तान श्री आशिष अरोरा भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए विशेष रूप से मैदान में उपस्थित रहे।

उनकी उपस्थिति खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी रही और खेल प्रेमियों ने भी उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उपस्थित रहे पदाधिकारी व खेल प्रेमी मैदान में आज भी बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही, जिससे पूरे आयोजन स्थल पर खेल उत्सव जैसा वातावरण बना रहा।

आयोजन समिति ने दी जानकारी यह जानकारी हटकेश्वरनाथ वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष श्री सैयद अनवर अली एवं वरिष्ठ सदस्य श्री पंकज नायक ने दी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?