मन्नम नगर धनोरा में होली मिलन व महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
दुर्ग। मन्नम नगर धनोरा में जीवन ज्योति स्व सहायता समूह द्वारा होली मिलन एवं महिला दिवस कार्यक्रम का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई। इसके बाद समूह की अध्यक्ष श्रीमती धनेश्वरी (ममता) साहू ने स्वागत भाषण देकर उपस्थित अतिथियों एवं महिलाओं का स्वागत किया।कार्यक्रम का संचालन समूह की सचिव श्रीमती राजेश्वरी साहू ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष सुनीता यादव सहित नीलिमा यादव, रुक्मणी साहू, सुमन साहू, सरस्वती साहू, भानुमति साहू, भुवनेश्वरी साहू, दीपा साहू एवं जय कुमारी बुंदेला का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में ग्राम सरपंच श्रीमती रुलेश्वरी बंजारे, पंचगण मिनीमाता सम्मानित श्रीमती ललेश्वरी साहू तथा डॉ. भारती साहू (अथर्व कॉलेज) उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।इस अवसर पर महिलाओं के लिए बाल पासिंग गेम, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और फूलों की होली जैसे मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।
कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं ने एकता, उत्साह और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया।
