भिलाई – गौवंश को चाकू मारने वाले आरोपी की गिरफ्तारी, छावनी पुलिस की त्वरित कार्रवाई
भिलाई। थाना छावनी क्षेत्र के संतोषी पारा कैम्प-02 में गौवंश को घायल करने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी भारत साहू निवासी कैम्प-02 भिलाई की रिपोर्ट पर दिनांक 23 अक्टूबर 2025 को थाना छावनी में अपराध क्रमांक 570/2025 धारा 325 बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया था।जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी नंद कुमार भारती निवासी संतोषी पारा कैम्प-02 भिलाई ने एक लाल रंग की गाय को चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल गाय की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना छावनी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 25 अक्टूबर 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।इस कार्रवाई से स्थानीय क्षेत्र में पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता की प्रशंसा की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी:नंद कुमार भारती, निवासी संतोषी पारा, थाना छावनी, जिला दुर्ग (छ.ग.)छावनी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि पशु क्रूरता या हिंसा जैसी किसी भी घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसे अमानवीय कृत्यों पर समय रहते रोक लगाई जा सके।
