हाउसिंग बोर्ड के कमिश्नर और क्लर्क 65 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हाउसिंग बोर्ड के कमिश्नर और क्लर्क 65 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

सरगुजा। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हाउसिंग बोर्ड के संभागीय कमिश्नर और एक क्लर्क को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी ठेकेदार से निर्माण कार्य का बिल पास कराने और कार्य अवधि (टाइम एक्सटेंशन) बढ़ाने के बदले 65 हजार रुपए की रिश्वत ले रहे थे।प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाउसिंग बोर्ड के ठेकेदार रवि कुमार ने 20 जनवरी 2026 को ACB सरगुजा में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत में बताया गया कि हाउसिंग बोर्ड के संभागीय कमिश्नर और कार्यालय में पदस्थ क्लर्क ने उनसे कुल 70 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी।शिकायतकर्ता रवि कुमार ने बताया कि उन्हें हाउसिंग बोर्ड से मिले वर्क ऑर्डर के तहत वर्ष 2023 मेंबलरामपुर जिले के दौरा-कोचली में लगभग 65 लाख रुपए की लागत से तहसील भवन का निर्माण कार्यवहीं लुंड्रा में 43.51 लाख रुपए की लागत से कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के लिए 6 अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कार्यपूरा कराया गया था।निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद बिल भुगतान और कार्य अवधि बढ़ाने के एवज में दोनों अधिकारियों द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी।

मामले की शिकायत मिलने पर ACB सरगुजा की टीम ने योजना बनाकर गुरुवार शाम कार्यालय परिसर में ट्रैप कार्रवाई की और दोनों आरोपियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया।ACB ने आरोपियों को हिरासत में लेकर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले से हाउसिंग बोर्ड और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?