कुम्हारी में अवैध अफीम कारोबार का भंडाफोड़, 403 ग्राम अफीम व लाखों की नगदी के साथ आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग, 17 मार्च। दुर्ग पुलिस ने कुम्हारी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अफीम कारोबार का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 403 ग्राम अफीम और लाखों रुपये की नगदी बरामद की है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना कुम्हारी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि खारुन ग्रीन कॉलोनी गेट नंबर 02 के पास एक व्यक्ति अफीम की बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदेही को पकड़ लिया।
तलाशी में मिली बड़ी मात्रा में अफीम और नगदीपूछताछ एवं तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 403 ग्राम अफीम (कीमत लगभग 2 लाख रुपये), 14 लाख 46 हजार रुपये नकद तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। कुल जप्त संपत्ति की कीमत करीब 16 लाख रुपये आंकी गई है।
आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाईपुलिस ने आरोपी गुरमेल सिंह (70 वर्ष), निवासी खारुन ग्रीन कॉलोनी, कुम्हारी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ NDPS Act की धारा 18(ग), 27(क) और 29 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
अवैध लाभ के लिए कर रहा था कारोबारप्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अवैध लाभ कमाने के उद्देश्य से मादक पदार्थों की बिक्री कर रहा था।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिकाइस कार्रवाई में थाना कुम्हारी के उप निरीक्षक, आरक्षक किरण, आरक्षक सचिन सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस की अपील दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थों की अवैध तस्करी या बिक्री की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसे अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई की जा सके।
